संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो के नारे; BJP का व्हिप- सभी सांसद आज सदन में मौजूद रहें

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा हुआ, जिससे बिना किसी कामकाज के दोनों सदनों को दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे के बिना चर्चा शुरू नहीं होगी। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष की दिलचस्पी बहस में नहीं, विरोध-प्रदर्शन में है। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष न चर्चा चाहता है, न सदन चलने देना चाहता है। इधर, भाजपा ने व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान एनडीए के सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। संसद में प्रदर्शन की तस्वीरें… संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

खुद की एयरलाइंस शुरू कर सकता है अडाणी ग्रुप:नियमों में ढील दे सकती है एविएशन मिनिस्ट्री; अभी एयरपोर्ट ऑपरेशन संभालता है ग्रुप

वर्ल्ड अपडेट्स:यरुशलम में भारतीय व्यक्ति की हत्या: इजराइली संदिग्ध गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *