शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 77,650 और निफ्टी 24,200 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 30 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 77,650 और निफ्टी 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। वहीं बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली है। आज से 2 IPO ओपन एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स और जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO आज से ओपन हो गए हैं। इनमें 3 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स IPO के जरिए 290 करोड़ और जुनिपर ग्रीन एनर्जी 1,800 रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार 29 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹9,400 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 29 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 889 अंक की बढ़त के साथ 77,655 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 265 अंक की बढ़त रही, ये 24,250 पर बंद हुआ था।

More From Author

फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं:रेस में सबसे आगे; एशेज 2027 और नए कप्तान के चुनाव पर रहेगा फोकस

पेपर लीक से जुड़ा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा:खड़गे बोलेंगे; संसद के बाहर राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन करेंगे विपक्षी सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *