विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हादसा, 8 मजदूरों की मौत:1600 डिग्री सेल्सियस में गर्म लोहा क्रेन से ले जा रहे थे, पिघलकर उन पर ही गिरा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित विजाग स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में पिघले हुए लोहे (मोल्टन आयरन) के फैलने से आठ कर्मचारियों की मौत हो गई। बाकी अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के समय लोहे का तापमान करीब 1600°C था। इसी दौरान बकेट से अत्यधिक गर्म पिघला लोहा बाहर फैल गया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विजाग स्टील प्लांट में हुआ। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव दल ने तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

More From Author

ओपी बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना सरगुजा मेडिकल-कॉलेज:उस समय सिंहदेव स्वास्थ्य-मंत्री और भूपेश वित्तमंत्री थे, अब भाजपा ने जारी किए ₹100 करोड़

PoK में हिंसा, 11 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *