विमेंस वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया:अमेलिया केर ने 100वां मैच खेला; ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड भी जीते

वेस्टइंडीज ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर करियर का 100वां टी-20 भी खेला। साउथैम्पटन में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेमेन कैंपबेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिन के अन्य मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से और स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रनों से मात दी। आगे तीनों मैचों की रिपोर्ट पढ़िए… वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 163 रन के टारगेट को हासिल कर लिया पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की ओर से ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवर्स में अटैकिंग बैटिंग की। उन्होंने 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने 4 विकेट झटके। विंडीज ने कप्तान कप्तान हेली मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर दिया। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े। इस मैच के फैक्ट ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका मैच ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, 65 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने 62 रन तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (50), एलिस पेरी (36), जॉर्जिया वेयरहम (32) और एनाबेल सदरलैंड (21) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी नियमित अंतराल पर बिखरती रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इस मैच के फैक्ट स्कॉटलैंड Vs आयरलैंड स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रन से हराया मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रन से हराया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की जीत की नींव कप्तान कैथरीन ब्राइस और उनकी बहन सारा ब्राइस ने रखी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की शानदार साझेदारी की। कैथरीन ब्राइस ने 39 गेंदों में 60 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि सारा ब्राइस 49 रन बनाकर अर्धशतक से एक रन से चूक गईं। आयरलैंड की ओर से एवा कैनिंग ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम 19.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। एमी हंटर ने 39 और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने 33 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण आयरलैंड लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। —————————————- विमेंस वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज 9वीं बार भारत Vs पाकिस्तान विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच होगा। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

सायोनी TMC युवा विंग अध्यक्ष से हटाई गईं:ममता ने वफादार मानकर 7 दिन पहले पद दिया था, करीबी बोले- जिन्हें दूध पिलाया, वे सांप निकले

3/20/30/40 रूल से करें घर लेने की तैयारी:सालाना कमाई का 3 गुना से ज्यादा महंगा घर न खरीदें, समझें इसका पूरा गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *