विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे:9वें मुख्यमंत्री होंगे, TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधन; राहुल गांधी शामिल होंगे

तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे। विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। विजय ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। तमिलनाडु में विजय की सीएम शपथ से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

IPL में आज पहला मुकाबला चेन्नई Vs लखनऊ:सुपर किंग्स के पास लगातार जीत की हैट्रिक का मौका, धोनी की वापसी पर संदेह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *