राहुल ने कहा- सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए:रिजिजू बोले- हम संसद में चर्चा को तैयार; कांग्रेस सांसदों की बैठक में थरूर नहीं पहुंचे

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं।’ राहुल ने कहा, ‘यह एक अहम मुद्दा है। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और हमारे बीच इस मामले पर एक सहमति होगी। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि प्रदूषण के कारण देश के लोगों को जो नुकसान हो रहा है, उस पर हम सभी मिलकर काम करना चाहेंगे।’ इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सरकार ने पहले दिन से ही अपना रुख साफ कर दिया था कि हम सभी अहम मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से सुझाव लेने के लिए भी तैयार है। कांग्रेस सांसदों की बैठक में शशि थरूर नहीं पहुंचे सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले राहुल ने शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा हुई। हालांकि, केरल से पार्टी के सांसद शशि थरूर बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक स्ट्रैटजिक मीटिंग में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे। तब थरूर ने अपनी सफाई में कहा था कि वे अपनी 90 साल की मां के साथ फ्लाइट में थे। इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाए। नीचे शीतकालीन सत्र से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़िए…

More From Author

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा:कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था

नवंबर में सब्जियों और मसालों की कीमतें बढ़ीं:रिटेल महंगाई बढ़कर 0.71% पर पहुंची, अक्टूबर में ये 0.25% पर थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *