रायपुर में भक्तों ने खींचा रथ:CM-राज्यपाल ने सोने की झाड़ू से निभाई छेरापहरा रस्म, केशकाल में बारिश में छाता लेकर शामिल हुए भक्त

रायपुर समेत प्रदेशभर के प्रमुख जगन्नाथ मंदिरों से रथयात्राएं निकाली जा रही हैं। रायपुर के अवंति विहार-गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु के रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाकर ‘छेरापहरा’ की रस्म निभाई। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की और भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर रथ तक पहुंचाया। रथयात्रा से पहले मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। जिन रास्तों से रथयात्रा निकली, वहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी पहले से पूरी कर ली गई थीं। केशकाल में लगातार बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छाता लेकर यात्रा में शामिल हुए। देखिए पहले ये तस्वीरें… रथयात्रा से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

More From Author

प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली लड़की पर FIR:उधारी पैसे नहीं देने पर मारपीट,झूठे केस में फंसाने की धमकी,सेक्स की डिमांड का लगाई थी आरोप

ISRO के 100 वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी या रिटायरमेंट लिया:इनमें गगनयान और दूसरे मिशनों से जुड़े वैज्ञानिक भी, अब सरकार की सख्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *