रायपुर में फ्लाईओवर से लटकी कार…VIDEO:कचना ब्रिज में हादसा, डिवाइड टूटकर गाड़ी लटकी; टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक कार लेकर हुआ फरार

रायपुर के कचना फ्लाईओवर पर रविवार की रात 8.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटक गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा माम जानकारी के मुताबिक, हादसा कचना फ्लाईओवर पर हुआ, जहां सीजी 12 बीएच 8300 नंबर की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पुल की रेलिंग पर लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का अगला हिस्सा रेलिंग के बाहर निकल गया था, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि कार नीचे नहीं गिरी और बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार से हुई थी टक्कर बताया जा रहा है कि हादसे से पहले किसी अन्य वाहन ने कार को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद दूसरा चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…VIDEO:100 जवानों ने 200 से ज्यादा मकानों की जांच, चाकूबाजी-लूट होते ही अफसर निकले सड़कों में

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:दिल्ली पुलिस बोली- न आवेदन मिला, न परमिशन दी; सोनम वांगचुक अस्पताल में, पत्नी मार्च में शामिल होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *