रायपुर में पतंग के मांझे ने ली बच्चें की जान:पिता के साथ गार्डन जा रहा था बच्चा, एक महिला वकील का भी गला कटा

रायपुर में पतंग के मांझे ने एक बच्चे की जान ले ली है। तो वहीं एक महिला वकील भी मांझे में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गई है। महिला का गला और अंगूठे का हिस्सा कट गया है। यह दोनों घटना शहर के अलग-अलग थाना इलाकों की है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। पहला मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास का है। धनेश साहू अपने बच्चे पुष्कर साहू के साथ रविवार शाम 5 के करीब संतोषी नगर से कटोरा तालाब गार्डन घूमने जा रहे थे। तभी पचपेड़ी नाका के पास अचानक एक मांझा बच्चें के गले के पास फंस गया। इससे बच्चे के गले के पास से खून निकलने लगा। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। धनेश ने गाड़ी को रोककर जैसे तैसे मांझे को बाहर निकाला।
एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर गए, मौत गले में मांझा लगने से पुष्कर बुरी तरह घायल हो गया। उसे पिता पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज नहीं हो पाया। फिर उसे मेकाहारा रिफर किया गया। जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से बच्चें के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। बच्चें की लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी। महिला वकील भी बुरी तरह घायल इसी तरह मांझे से फंसकर दूसरा हादसा रायपुर के पंडरी मॉल के पास एक्सप्रेसवे में हुआ। एक महिला वकील पूर्णशा कौशिक स्कूटी से जा रही थी। तभी मांजा उनके गले पर आ गया। जिससे उनका गले में लम्बा सा कट गया। जब वह जान बचाने के लिए हड़बड़ाते हुए मांझे को निकालने की कोशिश तो उनके हाथ का अंगूठा भी कट गया। आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां इलाज करवाया गया।

More From Author

सैफ अली खान केस- पुलिस सीन रिक्रिएट करेगी:आरोपी 7वीं मंजिल तक सीढ़ी; फिर पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पहुंचा; बाथरूम की खिड़की से घर में कूदा

नीरज चोपड़ा ने टेनिस प्लेयर हिमानी संग शादी की:2 दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *