रायपुर में आधी-रात मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक:अचानक बुलावे पर कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे मंत्री, ढाई साल के कामों का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सभी मंत्रियों को रात 9 बजे CM हाउस बुलाया। अचानक मिले बुलावे से कई मंत्री अपने कार्यक्रम रद्द कर रायपुर पहुंचे। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन इसे केवल राजनीतिक अटकलें बताया गया। जानकारी के अनुसार बैठक में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा की गई और आगामी ढाई साल की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कई विभागों से सुझाव लिए गए। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े, दयाल दास बघेल सहित कई मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी बैठक में पहुंचे। दरअसल, पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा चल रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस अचानक बुलाई गई बैठक को लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे थे। कई मंत्री कार्यक्रम छोड़कर रायपुर पहुंचे बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री दिनभर अपने प्रभार वाले जिलों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन देर शाम उन्हें तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश मिले। निर्देश मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा से रायपुर पहुंचे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी में आयोजित कार्यक्रम को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे।

More From Author

रायगढ़ में आंधी-तूफान से दीवार गिरी, प्रेग्नेंट महिला की मौत:दंपती गंभीर रूप से घायल; महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार लेबर क्वार्टर पर गिरी

नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर गिरफ्तार:भ्रष्टाचार के मामले में EOW-ACB की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *