रायपुर- पानी टैंकर ने बच्चे को कुचला, मौत, VIDEO:चक्के चढ़ने के बाद भी खड़ा हुआ बच्चा, तड़पकर फिर गिरा; ड्राइवर फरार

राजधानी रायपुर में पानी टैंकर ने 15 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ। गाड़ी के चक्के चढ़ने के बाद भी बच्चा उठकर खड़ा हुआ था, हालांकि वह फिर गिरा और दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को बच्चा सड़क किनारे पैदल बैग टांगे जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरा और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है, वह सड्डू इलाके का ही रहने वाला है। वहीं टैंकर ड्राइवर फरार है। हादसे की तस्वीरें देखिए… घटना के बाद भागा ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सड्डू इलाके में रहता है बच्चा पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक बच्चा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला है। पुलिस फरार टैंकर और चालक की तलाश में जुटी हुई है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बछड़े को कार से कुचलकर मारने का VIDEO: बिलासपुर में गाड़ी चढ़ाने के बाद भागा ड्राइवर, बछड़े को चाटकर उठाने की कोशिश करती रही गाय छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कार सवार ने बछड़े पर कार चढ़ा दिया। मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। कार चढ़ाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। मौके से भाग निकला। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बायजूस के फाउंडर रविंद्रन को 6 महीने जेल की सजा:सिंगापुर कोर्ट ने प्रॉपर्टी और पेपर छिपाने का दोषी पाया, ₹67 लाख का जुर्माना भी लगाया

सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं:युगांडा से आई महिला में हल्के लक्षण दिखे थे, टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *