रायगढ़ में 50 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार:सांप काटने से हुई पत्नी की मौत, मुआवजा राशि दिलाने मांगी थी घूस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ के राहत और आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को अरेस्ट किया गया है। वह सर्पदंश से हुई मृत्यु के एवज में मिलने वाली मुआवजा राशि को बैंक खाते में भुगतान कराने 50 हजार मांग रहा था। आरोपी को हस्ताक्षर वाले चेक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक पुसौर तहसील के ग्राम बुलाकी के रहने वाले विजय सिदार ने एसीबी बिलासपुर में क्लर्क की शिकायत की थी। विजय सिदार ने बताया कि उसकी पत्नी रामकुमारी का देहांत सर्पदंश से साल 2023 में हो गया था। बैंक खाते में पैसा डालने 50 हजार मांग रहा था शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि लेने के लिए उसके द्वारा राजस्व विभाग में आवेदन किया गया था। यह प्रकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ में पेंडिंग था। इसके लिए उसने कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ के आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार से मुलाकात की। विजय ने शिकायत में बताया कि बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि को उसके बैंक खाते में डालने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। मुआवजा राशि मिलने के बाद और 50 हजार लाकर देने कहा जा रहा है। एसीबी ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ा एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही मिलने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। टीम ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को प्रार्थी से 50 हजार रुपए का चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसीबी के मुताबिक, रिश्वत की रकम की गारंटी के लिए हस्ताक्षर किया हुआ चेक मांगकर रिश्वत लेने और इस तरह पकड़े जाने का यह पहला मामला है।

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कब्र खोदकर निकाली लाश, मेकाहारा में आग, लड़की से मंगवाए न्यूड वीडियो, गन दिखाकर प्रॉपर्टी डील, बिजली गिरने से 4 मौतें

चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *