राजस्थान में ठंड बढ़ी, MP में टेंपरेचर 2° कम:15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; हिमाचल में हाईवे पर 2 फीट बर्फ जमी

मौसम विभाग (IMD) ने लगातार दूसरे दिन 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को 15 राज्यों में बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नेशनल हाईवे 3 पर दो फीट तक बर्फ जम गई। इस कारण सभी वाहनों को रोक दिया गया। गोंदला में सबसे ज्यादा 42 सेमी बर्फबारी जबकि नगरोटा सूरियां में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश हुई। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन का तापमान फिर से लुढ़क गया। कई शहरों में पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं राजस्थान में मौसम बदलाव के साथ एक बार फिर से रात में ठंडक बढ़ गई। कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के दौरान फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में इस साल सर्दी का मौसम ज्यादातर सूखा रहा। जनवरी-फरवरी में करीब 80% कम बारिश हुई। बर्फबारी की 4 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में पारा लुढ़का, 24 फरवरी से नया सिस्टम; दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन का तापमान फिर से लुढ़क गया। कई शहरों में पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। शनिवार को भोपाल-ग्वालियर में बादल छा सकते हैं, जबकि इंदौर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: मौसम में बदलाव, रात में फिर से ठंडक बढ़ी; हवा चलने से पारा गिरा राजस्थान में मौसम बदलाव के साथ एक बार फिर से रात में ठंडक बढ़ गई। हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर समेत कुछ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं, शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट होने से गर्मी कम हो गई। फरवरी के आखिरी में मौसम में बदलाव का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: मौसम पलटा, 2 जिलों में ओले गिरे: मेरठ में सफेद चादर बिछी; 35 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों, मकानों की छतों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। गाजियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत पश्चिमी UP के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: उत्तर-पूर्व के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; 23 फरवरी से फिर गर्मी बढ़ेगी बिहार में पिछले एक सप्ताह से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, आज यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा, आसमान रहेगा साफ; 24 फरवरी से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश के बाद पंजाब का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में तापमान सामान्य से -1.6°C कम है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 25.1°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। तापमान में आज भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, 24 घंटे में कई शहरों का पारा 13 डिग्री तक गिरा हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 2 कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला:जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति; दावेदारों की रेस में ST से फूलोदेवी, OBC से उमेश सबसे आगे

काश पटेल ने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ लिया:FBI डायरेक्टर पद की संभाली जिम्मेदारी; ट्रम्प बोले- वे सबसे काबिल अफसर बनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *