योग डे आज, पीएम मोदी कोलकाता में योग करेंगे:35 हजार लोग जुटेंगे, हुगली नदी में 500 नावों पर योग; दुनियाभर में 2500 जगह कार्यक्रम

आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बार मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर होगा। इसमें पीएम मोदी समेत 35 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा, हुगली नदी में 500 से ज्यादा नावों पर भी योग किया जाएगा। दुनियाभर में भी 2500 जगह पर योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इस बार योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। योग दिवस के लिए 21 जून का दिन क्यों चुना क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में यह साल का सबसे लंबा दिन (ग्रीष्म संक्रांति) होता है। योग परंपरा के अनुसार, इसी दिन से भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था, इसलिए इसे योग की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
21 जून 2015 को नई दिल्ली के राजपथ पर पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी के साथ 35,985 लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।

More From Author

कोरिया फॉर्च्यूनर कांड…समझौते के लिए बुलाकर जिंदा जला डाला:भाजपा नेता के भाई बोले- पहले से हमले की तैयारी थी, हादसा दिखाने की कोशिश हुई

दिल्ली- ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्री की पीट-पीटकर हत्या:योगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद; 8 हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *