देश के कई राज्यों में मंगलवार को इस साल अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन रहा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 45°C के पार पहुंचा। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 48.2°C रहा। बीते दो दिनों में 46°C से ज्यादा था। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C रहा था। राज्य के 22 जिलों में पारा 40°C रहा है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.1° डिग्री रहा। यह दो साल का सबसे अधिक तापमान है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मई के बाकी दिनों में भी MP के कई शहरों में तापमान 45°C+ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1° रहा, जो 2 साल में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर है, कोई वेदर सिस्टम नहीं आ रहा है। शहरों का तापमान 43°C से 47°C तक जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगला एक हफ्ता शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर विशाल चक्रवात बना हुआ है। इससे हीटवेव चलेगी। अगले दो दिन के मौसम का हाल… 21 मई: 22 मई: हीटवेव से आगे का संकट बनता जा रहा वेट बल्ब टेंपरेचर तेज गर्मी के कारण देश में वेट बल्ब टेंपरेचर घटकर 35°C रह गया है। 40 साल पहले यह 42°C था। यानी अब मानव शरीर जानलेवा तापमान के पास पहुंचता जा रहा है। पिछले साल 40 दिन तक देश में वेट बल्ब टेंपरेचर 31°C रहा है। 5 साल पहले यह 24°C था। यानी अवधि बढ़ रही है, वेट बल्ब टेंपरेचर घट रहा है। यह वह न्यूनतम तापमान है, जहां शरीर पसीना निकालकर खुद को ठंडा कर सकता है। इसको यू समझिए की तापमान 40°C है, पर हवा सूखी है, तो शरीर पसीने से खुद को बचा सकता है। पर तापमान 35°C है और नमी ज्यादा है, तो शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने लगता है। धूप में काम करने रहे मजदूरों, हार्ट-फेफड़ों के मरीजों को अधिक खतरा है। शहरों में मकान एक-दूसरे के इतने आमने-सामने होते हैं कि एक की हीट दूसरे के ऊपर पड़ती है। दीवार को ठंडा होने के लिए समय नहीं मिल रहा। अगले दिन घर फिर गर्म हो जाती हैं। इस वजह से शहरों में अधिक तापमान महसूस होता है। रात का तापमान अब लगातार 30°C से ऊपर जा रहा है, जो खतरनाक है। (इको एन एनर्जी टाक से बातचीत में) फील टेंपरेचर 4°C तक अधिक वास्तविक तापमान और फील टेंपरेचर में हर शहर में औसत 2°C से 4°C तक का अंतर है। क्लाइमेट एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग जो तापमान बताता है, लोगों को उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेजी होता शहरीकरण है। इससे तापमान में उछाल आ रहा है। फील फैक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 47°C, 22 शहरों में 44°C पार मध्य प्रदेश में सूरज जैसे आग उगल रहा है। दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है तो लू के थपेड़ों का सितम भी है। मंगलवार को छतरपुर के 2 शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47°C और खजुराहो में 46.4°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: अगले 5 दिनों तक चलेगी हीटवेव का अलर्ट, काशी विश्वनाथ प्रशासन बोला- धूप में मंदिर आने से बचें मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक पूरे प्रदेश गर्मी रहेगी। आज हीटवेव का 11 जिलों में रेड, 14 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में यलो अलर्ट है। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44°C से 48°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 16 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, पारा 46°C पार; जयपुर में बाड़मेर-जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रातें राजस्थान में गर्मी और हीटवेवा का असर तेज हो गया है। सिरोही को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। जयपुर में बाड़मेर, जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रात हो रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 31.3°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 3°C तक गिर सकता है तापमान, 42.7°C के साथ कैमूर सबसे गर्म बिहार में आज 33 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है कि अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। मंगलवार को कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान 42.7°C रहा था। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट, चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयां, 14 दिन में दूसरी हेल्थ एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 23 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 47.3°C रहा। बाकी जिलों में भी तापमान 40°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में पहली बार हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, रोहतक में पारा 46.9°C पहुंचा, अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे हरियाणा में इस सीजन हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.9°C रहा। 7 शहरों में का तापमान 45°C रहा था। 25 मई से नौपता शुरू हो रहे हैं। इससे तापमान और बढ़ने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… गर्मियों में हेल्थ का कैसे रखें ख्याल… यह खबर भी जरूर पढ़ें जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
