यूपी करेंट अफेयर्स – 28 फरवरी:महाकुंभ-2025 डिजिटल हैकाथॉन का समापन हुआ; ‘वनतारा’ को मिला राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 28 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. महाकुंभ-2025 डिजिटल हैकाथॉन का समापन हुआ: 26 फरवरी, 2025 को महाकुंभ के समापन के साथ ही ‘महाकुंभ 2025 डिजिटल हैकाथॉन’ का भी समापन हो गया। 2. महाकुंभ में बना हैंडप्रिंट लेने का विश्व रिकार्ड: 25 फरवरी, 2025 को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हैंडप्रिंट लेने का विश्व रिकार्ड बना। 3. प्रयागराज महाकुंभ में बना स्वच्छता का विश्व कीर्तिमान: 24 फरवरी, 2025 को संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्वच्छता का विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ। राष्ट्रीय 4. RBI के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन: आज 28 फरवरी, 2025 को RBI के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन हो रहा है। 5. ‘वनतारा’ को मिला राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार: 27 फरवरी, 2025 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पशु कल्याण से संबंधित संस्था ‘वनतारा’ राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार दिया गया। 6. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की पत्रिका ‘सशक्त भारत ‘ का विमोचन किया: 27 फरवरी, 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का विमोचन किया। 7. अरुणाचल प्रदेश में प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो उत्सव आयोजित हुआ: 26 फरवरी, 2025 को प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो उत्सव का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया गया। 8. स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए DPIIT और Paytm में समझौता हुआ: 26 फरवरी, 2025 को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए फिनटेक कंपनी Paytm से समझौता किया है। 9. प्रसिद्ध गुजराती कवि और रंगकर्मी अनिल जोशी का निधन हुआ: 26 फरवरी, 2025 को मशहूर गुजराती कवि और रंगकर्मी अनिल जोशी का निधन हो गया। अन्तर्राष्ट्रीय 10. UN कन्वेंशन ऑफ बायोलॉजिकल डायवर्सिटी (CBD) के 16वें सम्मेलन का समापन हुआ: 27 फरवरी, 2025 को यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन ऑफ बायोलॉजिकल डायवर्सिटी (CBD) यानी जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का 16वां सत्र (COP16) इटली की राजधानी रोम में समाप्त हुआ। विविध 11. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज: प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 28 फरवरी का इतिहास: ये खबर भी पढें… यूपी करेंट अफेयर्स – 27 फरवरी: प्रयागराज महाकुंभ 2025 का समापन; अमेरिका ने ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम की घोषणा की उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 27 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प ने ब्रिटिश PM से पूछा-रूस से अकेले निपट पाओगे:स्टार्मर हंसकर टाल गए; यूक्रेन में शांति कायम करने पर बात हो रही थी

बेटी कोमा में, सरकार के दखल से मिला US वीजा:सातारा की नीलम शिंदे का कैलिफोर्निया में एक्सीडेंट, सिर में गंभीर चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *