भाटापारा| छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज, रायपुर राज कोसमंदा परिक्षेत्र का चुनाव 15 अप्रैल को हुआ। इसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे। 18 ग्रामों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। परिणाम में मोहनलाल वर्मा को राजप्रधान चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद उपस्थित समाजजनों ने मोहनलाल वर्मा को बधाई दी। समाज को संगठित रखने पर सहमति जताई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सलाहकार उत्तरा वर्मा, ग्राम प्रधान राजकुमार, भरत वर्मा, ईश्वर वर्मा, कन्हैया, उदय, हेमन्त वर्मा, कलेशर, पीलाराम दुखित, हेमचंद, शिवरतन लेखराम, मेघनाथ, नत्थानी, देवीदयाल, मनीराम, हरिचंद, सरजू, दिलीप, दिनेश सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
