मोदी बोले- RSS की वजह से मराठी सीखी:संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दी; PM ने शरद को सहारा देकर बैठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। PM ने अपने संबोधन में कहा कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इस भाषा को बोलने और नए शब्द सीखने की लगातार कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की वजह से ही मुझे मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य मिला। अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन किसी भाषा या राज्य तक सीमित नहीं है। मराठी साहित्य सम्मेलन स्वतंत्रता के संघर्ष का सार दर्शाता है। इसमें महाराष्ट्र और देश की सांस्कृतिक विरासत है। देश की आर्थिक राजधानी से देश की राजधानी में आए सभी लोगों को मेरा अभिवादन। कार्यक्रम की 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में पीएम मोदी की बड़ी बातें… पीएम ने शरद को सहारा दिया, पानी पिलाया
कार्यक्रम में पीएम मोदी का भावनात्मक रूप भी देखने को मिला। दरअसल, सम्मेलन में शरद पवार लंबे भाषण के बाद थक गए। जब वे बैठने आए तो पीएम मोदी ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया और वाटर बॉटल से शरद पवार के ग्लास में पानी भर दिया। लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। ————————————————————— पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले- विवेकानंद का मंत्र लेकर आगे बढ़ना है, उन्होंने कहा था- मेरे पास 100 लीडर्स हों तो देश को नंबर वन बना सकता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) कॉन्क्लेव के पहले एडिशन का इनॉगरेशन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- किसी भी देश के निर्माण के लिए वहां के व्यक्ति यानी नागरिकों का विकास जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला दोषी करार:23 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी, 30 साल से ज्यादा की कैद हो सकती है

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 2 कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला:जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति; दावेदारों की रेस में ST से फूलोदेवी, OBC से उमेश सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *