मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगी आतिशी:11 बजे LG ऑफिस जाएंगी; दिल्ली के अगले CM के नाम तय करने BJP की बैठक आज

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही लेकिन उसने AAP पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी, AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और भाजपा 34 सीटों पर सिमट जाती। इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी आज अपने पद से इस्तीफा देंगी। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट जाकर इस्तीफा LG वीके सक्सेना को सौंपेगी। BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह के घर बैठक करेगी। जेपी नड्‌डा समेत कई BJP नेता सुबह 11 बजे ही गृहमंत्री के घर जाएंगे।

More From Author

महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत:यूपी में बोलेरे-ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर, 6 घायल; सभी रायगढ़ के रहने वाले

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में फोर्स-माओवादी आमने-सामने, दोनों तरफ से फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *