मुंबई Vs पंजाब IPL मैच का टॉस थोड़ी देर में:रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह; पिछले सीजन दोनों मुकाबले किंग्स ने जीते

IPL 2026 का 24वां मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने है। पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थीं, और दोनों बार पंजाब को जीत मिली थी। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। टीम का एक मैच कोलकाता के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। दूसरी ओर मुंबई को 4 में से 1 में जीत मिली है। वानखेड़े में दोनों ने 5-5 मैच जीते
MI और PBKS के बीच IPL में मुकाबला काफी कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 17 और पंजाब को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने अपने नाम किया। वहीं वानखेड़े पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई हैं, जहां मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- शशांक सिंह।

More From Author

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए:पार्किंग एरिया में हुआ हादसा, दोनों प्लेन को नुकसान लेकिन यात्री सुरक्षित

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबर:करंट से युवक की मौत, उज्जैन घुमाने के बहाने रेप; ASI ने जड़े थप्पड़, अंतिम संस्कार में हिड़मा का गाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *