मानसून 5 दिन में 13 राज्यों में पहुंचा:एमपी-यूपी में आंधी-बारिश, केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट; राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया। इसने सोमवार को तेलंगाना में एंट्री ली। मानसून पश्चिमी तट पर अब मुंबई से 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में यह मुंबई में दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश और उत्तर पदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। यूपी के गोरखपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 60 से 120 kmph की रफ्तार से हवा चली। इधर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6°C तापमान रहा। फलोदी में 44.8°C, जैसलमेर और बीकानेर में 44-44°C तापमान दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, मंगलवार को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पूरे केरलम और कर्नाटक के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मानसून अपडेट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 10 जून: 11 जून: दिल्ली में 43.4°C तक पहुंचा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट उत्तर भारत में गर्मी फिर तेज हो गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 42.2°C रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44 से 46°C के बीच रह सकता है। हालांकि 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है।

More From Author

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता:भारत-नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट शुरू किया, 9 जून के करेंट अफेयर्स

ईरान बोला- न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से:धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे, अपने लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *