मानसून सत्र में नीट पेपर लीक पर हंगामा संभव:कल राज्यसभा में खड़गे बोले थे- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे; सरकार बोली- राजनीति न हो

संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। संसद में नीट पेपर लीक मामले और कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर हंगामा हो सकता है। पिछले तीन दिनों से विपक्षी सांसद चर्चा की मांग कर रहे हैं। बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा था- वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। सदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी पार्टियां 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक का विरोध कर रही हैं। संसद में विपक्ष के प्रदर्शन की फोटोज… NEET पेपर लीक विवाद: 4 सवाल-जवाब में जानिए सवालः यह मामला क्या है और कैसे सामने आया? जवाबः NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें हर साल करीब 20 लाख स्टूडेंट शामिल होते हैं। 3 मई 2026 को परीक्षा के बाद आरोप लगे कि कुछ स्टूडेंट्स तक परीक्षा से पहले ही प्रश्न पहुंच गए थे। यह परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, यानी NTA को शिकायतें मिलीं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने CBI जांच की सिफारिश की। 12 मई 2026 को CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी सवालः CBI जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है? जवाबः CBI जांच में आरोप है कि पेपर NTA से जुड़े कुछ विषय विशेषज्ञों के जरिए लीक हुआ। जांच के मुताबिक, केमिस्ट्री विशेषज्ञ पी.वी. कुलकर्णी और बायोलॉजी विशेषज्ञ मनीषा मंधारे ने कुछ छात्रों को संभावित प्रश्न और उनके उत्तर उपलब्ध कराए। पुणे में प्रश्नों की तैयारी कराई गई। इनमें से कई प्रश्न एग्जाम पेपर में आए। इसके बदले छात्रों से लाखों रुपए वसूले गए। मामले में CBI 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लैपटॉप, फोन, बैंक रिकॉर्ड समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं। सवालः सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की? जवाबः सरकार का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने जांच शुरू की और अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा। सवालः विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों मांग रहा है? जवाबः विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में सरकार और NTA नाकाम रहे। लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। इसलिए धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। सरकार का कहना है कि उसने CBI जांच कराई, दोषियों की गिरफ्तारी हुई। इसलिए इस्तीफे का कोई सवाल नहीं है। मानसून सत्र के पिछले दो दिनों की कार्यवाही… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें… वे 7 बिल, जिन्हें सरकार पेश करेगी

More From Author

खबर हटके- घंटे के हिसाब से किराए पर बॉयफ्रेंड:रिश्तेदारों को घर बुलाने पर ₹78 हजार देगी सरकार; जेल से बचने ताबूत में दफन हुआ अपराधी

क्या नीरज चोपड़ा नहीं जीतेंगे कॉमनवेल्थ गोल्ड:ओलिंपिक और खेल संघों की इंटरनल रिपोर्ट- भारत 28 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *