महाराष्ट्र के लिए MVA का घोषणा पत्र, 5 गारंटी:महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार; 25 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

महा विकास अघाड़ी ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। MVA ने इसे ‘महाराष्ट्रनामा’ नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए हमारे 5 स्तंभ हैं। महाराष्ट्र का विकास और प्रगति खेती, ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और जन कल्याण पर आधारित होगा। खड़गे ने कहा- हम 5 गारंटी दे रहे हैं और यह पूरे महाराष्ट्र के कल्याण के लिए होंगी। हम हर परिवार को सालाना 3 लाख रुपए की मदद करेंगे। महालक्ष्मी स्कीम महिलाओं को 3 हजार रुपए महीना देगी। महिलाओं के लिए बस सर्विस फ्री रहेगी। हम उन किसानों को 50 हजार रुपए देंगे, जिन्होंने अपना कर्ज वक्त पर चुकाया है। खड़गे बोले- लाल किताब केवल संदर्भ, संविधान नहीं, पीएम को स्कूल में एडमिशन दिलाना जरूरी मेनिफेस्टो जारी करने के बाद खड़गे ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने लाल किताब का इस्तेमाल केवल संदर्भ के लिए किया है। यह संपूर्ण संविधान नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मोदी ने 26 जुलाई, 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी ऐसी ही एक प्रति दी थी। उन्होंने दोनों नेताओं की तस्वीर दिखाई। खड़गे ने लाल किताब दिखाते हुए कहा कि जैसा मोदी और भाजपा बता रही है, यह कोरी नहीं है। पीएम मोदी को फिर से प्राइमरी स्कूल में दाखिला दिलाना जरूरी है। पीएम खुद ही लाल रंग का संविधान राष्ट्रपति को देते हैं और हमें अर्बन-नक्सल बोलते हैं। महायुति सरकार पर तंज- डबल इंजन सरकार पटरी से उतरी मेनिफेस्टो जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर महाराष्ट्र की मौजूदा महायुति सरकार पर निशाना साधा। खड़गे बोले- डबल इंजन सरकार पटरी से उतर गई है। महाराष्ट्र के लिए यह जरूरी है कि वह महायुति सरकार को हराए और सुशासन के लिए एमवीए को सपोर्ट करे। खड़गे ने कहा- MVA के घोषणापत्र में ग्रामीण और शहरी विकास तथा कृषि के विकास पर जोर दिया गया है। जाति जनगणना लोगों को बांटने नहीं बल्कि यह समझने के लिए है कि अलग समुदायों को किस तरह रखा गया है ताकि उन्हें ज्यादा लाभ मिल सके। 2019 की तुलना में कांग्रेस कम सीटों पर लड़ रही 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस इस बार कम सीटों पर लड़ रही है। कांग्रेस ने पिछली बार 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इस बार 44 उम्मीदवार कम उतारे हैं। MVA से भाजपा ने 103 , उद्धव गुट ने 89, शरद गुट ने 87 उम्मीदवार उतारे हैं। ———————————————— महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों की कर्जमाफी; शाह बोले- चुनाव बाद CM पर फैसला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने 25 लाख नौकरियां देने, महाराष्ट्र के पूर्ण विकास, किसानों के लिए भावांतर योजना, कर्जमाफी, स्किल सेंटर्स और महिलाओं को 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है। पढ़ें पूरी खबर… खड़गे बोले- योगी के मुंह में राम बगल में छुरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 9 नवंबर को नागपुर में भाजपा के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का जवाब दिया। उन्होंने कहा- योगी के मुंह में राम है और बगल में छुरी है। योगी साधु की कपड़े में आते हैं और फिर बोलते हैं कि बटेंगे तो कटेंगे। बांटने वाले भी वो ही हैं और काटने वाले भी वो ही हैं। खड़गे ने कहा- इन्होंने हजारों साल पहले मनुस्मृति में बांटा और तब से काटते आ रहे हैं। मनुस्मृति में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और अतिशूद्र में बांटा। PM नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि एक हैं तो सेफ हैं। अगर मोदी को एक होकर सेफ होना है तो मनुस्मृति को जलाना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कल शपथ लेंगे नए CJI संजीव खन्ना:आर्टिकल-370, EVM पर फैसले दिए; उनके चाचा को इंदिरा ने CJI नहीं बनने दिया था

सुरक्षाबलों ने विलेज गार्ड्स को मारने वाले आतंकियों को घेरा:किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी, 4 जवान घायल; जबरवान के जंगलों में भी मुठभेड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *