महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लगी है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना हुईं। मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई टेंट आग में जल गए हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। भीड़ को मौके से हटाया गया है। महाकुंभ में चौथी बार लगी आग… नोटों के बैग भी जले
चश्मदीद ने बताया कि श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। यहां से सभी लोग जा चुके थे। कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया। शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है। दो बैग के जलने की आशंका है। महाकुंभ की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
