ममता बोलीं- महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया:भगदड़ की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा- गरीब तरस रहे, VIP’s को खास सुविधाएं मिल रहीं

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने हाल की भगदड़ की घटनाओं पर कहा कि महाकुंभ में VIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन गरीबों को इससे वंचित रखा जा रहा है। वे सुविधाएं के लिए तरस रहे हैं। ममता ने यह बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिया। इससे पहले लालू प्रसाद यादव कुंभ को फालतू कह चुके हैं। लालू प्रसाद यादव ने कहा था- कुंभ फालतू है, इसका कोई मतलब नहीं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ से 18 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बिहार के 9 लोग थे। लालू प्रसाद यादव ने कुंभ में जबरदस्त भीड़ उमड़ने पर कहा था कि ‘कुंभ’ फालतू है। उन्होंने कहा था कि ये बहुत दुखद घटना घटी है। मैं सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। रेलवे की गलती है। कुप्रबंध, लापरवाही के कारण ये घटना घटी है। इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… …………………. महाकुंभ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की वजह सामने आई:RPF की रिपोर्ट- कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने से हादसा, भास्कर की खबर पर मुहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत की हो गई थी। RPF की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट से हादसा हुआ है। दैनिक भास्कर ने 17 फरवरी को ही इसकी जानकारी दे दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

महाकुंभ एक्सीडेंट- बूढ़ी मां के सामने उठी बेटे की अर्थी:2 बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया; शव लेने 15km जाने में लगे 6 घंटे

सुनील मित्तल की कंपनी ने एयरटेल में 0.84% हिस्सेदारी बेची:इंडियन कॉन्टिनेंटल ने ₹8,485 करोड़ में एयरटेल के 5.1 करोड़ शेयर्स बेचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *