मन की बात में PM का कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि:मोदी बोले- यह सिर्फ तारीख नहीं, देश के शौर्य और बलिदान की अमर गाथा है

पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। पीएम ने कहा- कठिन चुनौतियों के बावजूद भारतीय जवानों ने हार नहीं मानी और देश को जीत दिलाई। वीर जवानों की याद में इस बार दिल्ली से द्रास तक विशेष शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। मोदी ने स्वदेशी रक्षा तकनीक, जल संरक्षण और कैच द रेन अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। INS महेंद्रगिरी और पिनाका मिसाइल इसका उदाहरण हैं। वहीं, जल संरक्षण के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है और मध्य प्रदेश में 4 हजार तालाब बनाए गए हैं। मन की बात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से जाइए…

More From Author

रायपुर में AI गणपति मूर्तियां बनाने से बच रहे मूर्तिकार:पिछले साल फिल्मी स्टाइल प्रतिमाओं पर हुआ था बवाल, इस साल भी हिंदू संगठनों की चेतावनी

शराब कारोबारी के घर ED-IT की संयुक्त रेड:बलौदाबाजार में राघवेंद्र-रूपेश सराफ के ठिकानों पर छापा, 2 दिन से जारी है कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *