मथुरा- 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले:150 को अस्पताल भेजा, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा

मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। DM चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। DM और SSP सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। तेज धमाके हुए। पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया। सभी लोगों ने तत्काल मदद की। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती।
हादसे की तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:मेक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के वक्त प्लेन क्रैश, 7 की मौत

PM मोदी के जॉर्डन दौरे का आज दूसरा दिन:बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे; कल किंग अब्दुल्ला से द्विपक्षीय बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *