मकान में सेक्स रैकेट, 2 ठिकानों पर रेड:रायगढ़ पुलिस ने कस्टमर भेजकर की कार्रवाई, 2 महिला समेत 4 अरेस्ट, नाबालिगों को छुड़ाया

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने गुरुवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 2 नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाकर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दरअसल, सूचना मिली थी कि मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर मौके पर भेजा था। पॉइंटर से सिग्नल मिलते ही पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। मामला कोताली थाना और जूटमिल थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- मकान से चल रहा था देह व्यापार दरअसल, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लालटंकी के दानीपारा इलाके के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। सूचना की जांच के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार दिया। संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार छापेमारी के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा (46) और ग्राहक ऋषभ शर्मा (24) को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1,500 रुपए, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। 2 नाबालिग को छुड़ाया मकान के अलग-अलग कमरों से दो नाबालिग मिलीं। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर काउंसलिंग कराई और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में किया खुलासा पूछताछ में लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि वह पिछले एक-दो साल से अपने मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करा रही थी। ग्राहकों से मिलने वाली रकम का हिस्सा लड़कियों को दिया जाता था। पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी शर्मा और ऋषभ शर्मा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। मिट्ठूमुड़ा में भी पुलिस ने मारा छापा इसी दौरान साइबर थाना और जूटमिल थाना पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में भी छापेमारी की। यहां भी पहले पाइंटर ग्राहक भेजा गया और संकेत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी में मकान संचालिका सुनीता मेहर (48) और ग्राहक अभय सिंह (42) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। 2 अन्य महिलाओं ने भी दी जानकारी मकान में मौजूद दो अन्य महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुनीता मेहर ने देह व्यापार के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत कार्रवाई की। इन दोनों मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। …………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… घर में चल रहा था सेक्स-रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस: महिला दलाल ने ₹2500 लिए, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां; 3 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में 2 लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

हिमस्खलन- नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता:4 शव बरामद, रेस्क्यू जारी; पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे थे

दिल्ली दंगा केस- पूर्व AAP पार्षद समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट ने कहा- इस घटना ने समाज को झकझोर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *