मंत्रियों को अचानक रात 9 बजे CM हाउस बुलाया:कार्यक्रम और दौरा रद्द कर रायपुर पहुंचे मिनिस्टर्स, लॉ एंड ऑर्डर पर बैठक की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अचानक सभी मंत्रियों को रात 9 बजे CM हाउस बुलाया है। अचानक मिले बुलावे से कई मंत्री अपने कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के लिए रवाना हुए। चर्चा है कि ये बैठक कोरिया में हुई भाजपा नेता की हत्या और लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा चल रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस अचानक बुलाई गई बैठक को लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। कई मंत्री कार्यक्रम छोड़कर रायपुर पहुंचे बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री दिनभर अपने प्रभार वाले जिलों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन देर शाम उन्हें तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश मिले। निर्देश मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा से रायपुर पहुंचे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी में आयोजित कार्यक्रम को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे हैं। इन विषयों पर चर्चा होने की संभावना इस बैठक में आगामी प्रशासनिक निर्णयों, संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा सत्र की तैयारी और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी भी विषय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देर रात होने वाली इस बैठक से क्या बड़े फैसले निकलकर सामने आते हैं।

More From Author

पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, VIDEO:चरित्र शक पर बच्चों के सामने कपड़े फाड़े, कालिख पोती, जीजा-भांजे संग भागने का लगाया आरोप

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *