धमकी के बाद अमेरिका को खनिज देगा यूक्रेन: डील करने इसी सप्ताह व्हाइट हाउस पहुंचेगे जेलेंस्की

यूक्रेन, अमेरिका को रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ खनिज) देने पर सहमत हो गया है। यूक्रेन और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारियों ने इसकी घोषणा की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि जेलेंस्की इससे जुड़े मामले पर डील साइन करने के लिए शुक्रवार को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रम्प करीब 1 महीने से यूक्रेन पर अमेरिका को रेयल अर्थ मटेरियल देने को लेकर दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि यदि यूक्रेन को अमेरिकी मदद चाहिए तो उसे 500 बिलियन डॉलर के रेयर अर्थ मटेरियल अमेरिका को देने होंगे। उन्होंने जेलेंस्की को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अमेरिका यूक्रेन को और मदद देना बंद कर देगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… दुनिया के सबसे बड़े इंटेलिजेंस ग्रुप ‘फाइव आईज’ से कनाडा को बाहर करेंगे ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब कनाडा को 5 देशों के खुफिया ग्रुप ‘फाइव आईज’ से बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं। फाइव आईज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण गुप्तचर साझा नेटवर्क है, जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगी कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बेहद संवेदनशील खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो के मुताबिक कनाडा, अमेरिका के सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है और इसे गठबंधन से बाहर करने से अमेरिका को फायदा होगा। ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों का आरोप है कि कनाडा और न्यूजीलैंड इस गठबंधन में सबसे कम योगदान देते हैं। ट्रम्प डीपफेक के शिकार: सरकारी विभाग में चला मस्क के पैर चूमने वाला वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैकर्स और डीपफेक के शिकार बन गए। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के मॉनिटरों पर सोमवार को हैकर्स ने ट्रम्प को मस्क के पैरों को सहलाते और चूमते हुए दिखाने वाला वीडियो चला दिया। AI से बनाए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया- लॉन्ग लिव किंग (राजा अमर रहे)। मामले की जांच जारी है। व्हाइट हाउस बोला- हम तय करेंगे कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति ट्रम्प के करीब रहेंगे अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को कहा कि अब से हमारी प्रेस टीम यह तय करेगी कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति ट्रम्प के सबसे करीब रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में मौजूद पत्रकारों का एक ग्रुप और व्हाइट हाउस कॉरेसपांडेंस एसोसिएशन लंबे समय से यह तय करता रहा है कि कौन से पत्रकार सबसे खास जगहों पर भी अमेरिका के राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। अमेरिका में राष्ट्रपति के साथ चलने के लिए प्रेस पूल तैयार किया जाता है। इस प्रेस पूल में टेलीविजन, प्रिंट, रेडियो, वायर सर्विस और स्टिल फोटोग्राफी आउटलेट्स के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ये सभी राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन, ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम जैसी जगहों पर यात्रा करते हैं। ट्रम्प को चेतावनी- रूस से जल्दबाजी में समझौता न करें:फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- रूस ने हर बार युद्धविराम तोड़ा, मुद्दा भरोसे का है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रों ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस से जल्दबाजी में समझौता न करें। मैक्रों ट्रम्प से मिलने अमेरिका पहुंचे थे, मुलाकात के बाद उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। मैक्रों ने बताया कि कुछ ही हफ्ते में रूस और यूक्रेन में युद्धविराम समझौता होने की पूरी संभावना है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि के तौर पर ट्रम्प से मिले थे, क्योंकि यूरोप के करीब सभी देश अपनी सुरक्षा को लेकर एक जैसी चिंता रखते हैं। मैक्रों ने कहा- हमने 2014 में रूस के साथ शांति समझौता किया था। मैं आपको व्यक्तिगत अनुभव से बता सकता हूं, क्योंकि मैं उस शांति समझौते पर नजर रखने वाले दो सदस्यों में से एक था। रूस ने हर बार समझौते का उल्लंघन किया और हमने एकजुट होकर जवाब नहीं दिया। इसलिए मुद्दा भरोसे का है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन पुल गिरा, 4 की मौत, 7 से ज्यादा घायल दक्षिण कोरिया में मंगलवार सुबह लगभग 9:49 बजे एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह हादसा चुंगचेओंग प्रांत के चेओनान के पास सियोल-सेजोंग हाइवे पर हुआ। हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार पुल के लिए तैयार किए गए 50 मीटर लंबे 5 स्टील सपोर्ट ढह गए। इस पुल का निर्माण हुंडई इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है। हादसे के बाद कंपनी ने माफी मांगी है और कहा कि हम जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। मस्क के डिपार्टमेंट के विरोध में 21 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया अमेरिका में इलॉन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) के विरोध में डिजिटल सर्विस टेक्नोलॉजी के 21 कर्मचारियों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। AP न्यूज के मुताबिक इन लोगों ने अपने इस्तीफे में कहा कि हम अपनी स्किल का इस्तेमाल सरकारी सिस्टम से समझौता करने और अमेरिका के संवेदनशील डेटा को खतरे के लिए नहीं करेंगे। दरअसल DoGE ने 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर हफ्तेभर के काम का हिसाब मांगा है। कर्मचारियों को यह नोटिस शनिवार को दिया गया, जिसका जवाब 5 पॉइंट्स में सोमवार रात 11:59 तक देना है। जो कर्मचारी जवाब नहीं दे पाएंगे उनका रिजाइन समझा जाएगा। पुतिन का अमेरिका को बिजनेस डील का ऑफर:कहा- हमारे पास यूक्रेन से ज्यादा दुर्लभ खनिज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी कंपनियों को रूस के साथ बिजनेस डील का ऑफर दिया है। पुतिन ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी कंपनियां चाहें तो रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाके में खनिज संसाधनों के खनन में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने रूस के साइबेरिया वाले इलाके में भी खनन का ऑफर दिया। NYT के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस के पास यूक्रेन की तुलना में कई गुना ज्यादा रेयर अर्थ मटेरियल हैं। रूस यहां मौजूद खदानों को डेवलप करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। पुतिन ने कहा- अमेरिकी कम्पनियां साइबेरिया में एल्युमीनियम खदानों को डेवलप करने में मदद करके अच्छा पैसा कमा सकती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… स्टार-बक्स अपने मेन्यू से 13 ड्रिंक्स हटाएगी, 1100 कर्मचारियों की छंटनी करेगी अमेरिका की कॉफी हाउस कंपनी स्टार-बक्स अगले हफ्ते से अपने मेन्यू से 13 ड्रिंक्स को हटाने जा रहा है। नए सीईओ ब्रायन निकोल की लीडरशिप में स्टार-बक्स अपनी पहचान को कॉफी कंपनी के तौर पर मजबूत करने पर जोर दे रही है। USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार-बक्स के प्रवक्ता एरिन स्टेन ने बताया कि कंपनी 13 ड्रिंक्स प्रोडक्ट्स को हटाने जा रहा है। जिनके नाम 1) एस्प्रेसो फ्रैपुचीनो, 2)कॉफी वेनिला फ्रैपुचीनो, 3) जावा चिप फ्रैप्पुचीनो, 4) व्हाइट चॉकलेट मोचा फ्रैप्पुचीनो, 5) चाय क्रीम फ्रैपुचीनो, 6) कारमेल रिबन क्रंच क्रीम फ्रैपुचीनो, 7) डबल चॉकलेट चिप क्रीम फ्रैपुचीनो, 8) चॉकलेट कुकी क्रम्बल क्रीम फ्रैप्पुचीनो, 9) व्हाइट चॉकलेट क्रीम फ्रैपुचीनो, 10) व्हाइट हॉट चॉकलेट, 11) रॉयल इंग्लिश ब्रेकफास्ट मिल्क, 12) आइस्ड माचा लेमोनेड और 13) हनी आल्मंड मिल्क फ्लैट व्हाइट हैं। मेन्यू में सुधार के अलावा स्टार बक्स ने सोमवार को बताया कि वह 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी। स्टार-बक्स का कहना है कि वो नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को सैलरी और हेल्थ केयर बेनिफिट देगी।

More From Author

चैंपियंस ट्रॉफी- लाहौर में आज ENG vs AFG:दोनों टीमें पहला मैच हारीं; इंग्लिश ऑलराउंडर कार्स टूर्नामेंट से बाहर

CBSE 10वीं का एग्जाम 2026 से साल में 2 बार:पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *