भास्कर अपडेट्स:धौली एक्सप्रेस में धुआं दिखते ही ट्रेन रोकी, बालासोर स्टेशन पर कोच अलग किया

ओडिशा के बालासोर जिले के मार्कोना रेलवे स्टेशन पर रविवार रात धौली एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद ट्रेन को रोककर कोच को अलग कर दिया गया। इस घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि धुआं रात करीब 10:45 बजे ट्रेन संख्या 12821 धौली एक्सप्रेस के SLRD (सीटिंग-कम-लगेज रेक) कोच में देखा गया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से ओडिशा के पुरी जा रही थी। धुआं दिखने के बाद ट्रेन को मार्कोना स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने जांच की। इसके बाद ट्रेन रात 11:52 बजे मार्कोना स्टेशन से सुरक्षित अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो SUV की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; सात घायल उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो SUV की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद के कुछ युवक स्कॉर्पियो से बिजनौर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र से गुजरते समय अचानक हाईवे पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया।

More From Author

‘संसद मार्च’ में पुलिस ने बर्बरता क्यों की:सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; मामला CJI सूर्यकांत सुनेंगे, इनके कमेंट से ही कॉकरोच जनता पार्टी बनी

गुजरात और असम में बारिश-बाढ़ के खिलाफ सेना मोर्चे पर:छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट; बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका; आंध्र में 65kmph रफ्तार से आंधी चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *