भारतीय स्पेशल ओलंपिक टीम स्वीडन रवाना:धमतरी के सत्यांशु दीप गोथिया कप में लेंगे हिस्सा, नई दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह

भारतीय स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम स्वीडन में आयोजित होने वाले गोथिया कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। नई दिल्ली स्थित स्वीडन दूतावास में आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में धमतरी के खिलाड़ी सत्यांशु दीप को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह का आयोजन स्पेशल ओलंपिक्स भारत, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़, एसकेएफ इंडिया और स्वीडन दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान भारतीय टीम के 10 विशेष खिलाड़ियों, हेड कोच, असिस्टेंट कोच और टीम अधिकारियों का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों को मिली पूरी टीम किट समारोह में खिलाड़ियों को आधिकारिक जर्सी, ट्रैवल बैग, ट्रॉली सूटकेस, स्पोर्ट्स शूज़, ग्लव्स और अन्य खेल सामग्री सहित पूरी टीम किट प्रदान की गई। 12 से 18 जुलाई तक होगा टूर्नामेंट भारतीय टीम 11 जुलाई को नई दिल्ली से स्वीडन के गोथेनबर्ग के लिए रवाना हुई। 12 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाले स्पेशल ओलंपिक गोथिया कप में टीम भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। धमतरी और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के माध्यम से चयनित सत्यांशु दीप का भारतीय टीम में चयन धमतरी और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि विशेष बच्चों के लिए प्रेरणा बनी है। कई राज्यों के खिलाड़ी टीम में शामिल भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के सत्यांशु दीप के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी शामिल हैं। समारोह में मौजूद अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम स्वीडन में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।

More From Author

चिरमिरी नगर निगम में 9 एल्डरमैन ने ली शपथ:स्वास्थ्य मंत्री बोले- ट्रिपल इंजन सरकार को मिला ‘बूस्टर इंजन’, विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस विभाग में 7437 पदों पर भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर की 3687 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 13,737 नौकरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *