भाजपा की ईद पर सौगात-ए-मोदी:32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान

भाजपा ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। बीजेपी नेता बोले- सौगात-ए-मोदी अच्छी पहल विपक्ष ने पूछा- यह राजनीति या हृदय परिवर्तन …………………………………
बीजेपी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट:यमुना के लिए 500 करोड़; CM बोलीं- AAP ने शीशमहल बनाए, हम गरीबों के घर बनाएंगे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:2 विधायक, एक पूर्व विधायक की गाड़ी टकराई; डैम में 2 बहनों की लाश; भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-जेपी वसूली कर रहे; VIDEO में 10 खबरें

फिलिस्तीनी फिल्म डायरेक्टर इजराइली हिरासत से रिहा:चेहरे पर चोट और कपड़ों पर खून के निशान; गाजा जंग पर ऑस्कर विनिंग फिल्म बनाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *