बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ीं 2 लड़कियां, VIDEO:अंबिकापुर में एक-दूसरे के बाल खींचे, फिर थप्पड़ जड़े, पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं मिली

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। प्रेमी से बात करने को लेकर एक-दूसरे के बाल खींचे, फिर जमकर मारपीट की। कुछ युवतियां उनको रोकती भी दिखी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। वीडियो में दिख रहा है कि, रिंग रोड़ की सड़क पर देर रात कुछ लड़कियां खड़ी है। अचानक दो लड़की आपस में विवाद कर एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगती हैं। साथ खड़ी युवतियां उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। कुछ युवक भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने छुड़ाने की कोशिश नहीं की। राहगीरों ने बनाया वीडियो इस घटना क्रम का बाइक सवार किसी युवक ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में पुलिस सायरन की आवाज भी सुनाई दे रही है। युवक सायरन की आवाज सुनकर लड़कियों को झगड़ा बंद करने के लिए कह रहे हैं। किसी ने दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, मणिपुर थाने में मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलेगी, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… लड़कियों के दो गुटों में मारपीट, VIDEO:अंबिकापुर में जमकर चलाए लात-घूंसे, एक-दूसरे के बाल भी खींचे; कमेंट करने से शुरू हुआ झगड़ा अंबिकापुर में कला केंद्र मैदान के सामने बुधवार को लड़कियों के दो गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाने लगीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। लड़कियों के साथ कुछ युवक भी थे, वे भी उन्हें अलग नहीं कर सके। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

व्हाइट हाउस ने अप्रवासियों का VIDEO पोस्ट किया:जंजीर-बेड़ियों से बांधकर लोगों को प्लेन में चढ़ाया; लिखा- इसे देखना सुकूनभरा

6 अमेरिकी राज्यों में बाढ़, 14 की मौत:कुछ इलाकों में तापमान माइनस 60 डिग्री पहुंचा, भीषण ठंड से जूझ रहे 9 करोड़ लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *