बिलासपुर में किन्नर की गला दबाकर हत्या:शराब पार्टी के दौरान 2 गुटों में झगड़ा, गाली देने पर मारपीट की, फिर गला घोंटा; 3 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। किन्नरों ने मिलकर एक किन्नर की बेरहमी से पिटाई की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को धान के खेत में फेंककर भाग गए। इस घटना को आपसी वर्चस्व से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि, किन्नर और युवकों का गुट शराब पार्टी करने निकला था। इसी दौरान गाली-गलौज करने पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद किन्नर को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने 3 किन्नरों को हिरासत में लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मोपका के चिल्हाटी की रहने वाली किन्नर तनु खान सोमवार (20 जुलाई) की रात घूमने निकली थी। इस दौरान किन्नर रिया खान, मीरा और मुंडो समेत कई लड़के मिले। उन्होंने तनु को पार्टी करने के बहाने अपने साथ लिया, जिसके बाद सकरी की तरफ नेशनल हाईवे के पास ले गए। बताया जा रहा है कि देर रात सभी नेशनल हाईवे तरफ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। तब रिया खान गाली-गलौज करने लगी। किन्नरों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उनका यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने मिलकर फिर रिया की बेरहमी से पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी। खेत में फेंकी लाश, फिर भाग गए हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद किन्नर अपने साथियों के साथ शव को जोंकी गांव के पास खेत में फेंक दिए, जिसके बाद सभी फरार हो गए। मंगलवार सुबह जोंकी गांव के लोगों ने धान के खेत में शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान तनु खान के रूप में की। वह रात से अपने घर नहीं लौटी थी। पुलिस हिरासत में किन्नर, पूछताछ जारी इस मामले में पुलिस ने रिया, मीरा, मुंडो को पकड़ लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे। आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने मामले में टीआई उमेश साहू से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, उन्होंने पहले फोन रिसीव नहीं किया। फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पहले भी हो चुका है खूनी विवाद बिलासपुर में किन्नरों के राजा गैंग और रजिया गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। खासकर ट्रेनों में वसूली और क्षेत्र के बंटवारे को लेकर दोनों गुट कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले भी इसी विवाद में एक किन्नर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और अब तनु खान की हत्या ने इस रंजिश को फिर सुर्खियों में ला दिया है। एक ही गैंग के हैं सभी किन्नर कहा जा रहा है कि, जिन किन्नरों के बीच विवाद हुआ है वो सभी एक ही गैंग के हैं। फिर भी पुलिस संभावित कारणों की समानांतर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ट्रेन में किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया डांस, VIDEO: बिलासपुर में यात्रियों से बदसलूकी-उगाही, राजा-रजिया ग्रुप में विवाद, थाने में भी हंगामा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की और उनसे जबरन पैसे मांगे। वहीं, ट्रेन में कुछ किन्नरों के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते हुए डांस करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अडाणी एनर्जी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़कर ₹1,149 करोड़:पहली तिमाही में रेवेन्यू 42% चढ़ा; कंपनी का शेयर 1,737 रुपए पहुंचा

एडवोकेट-दंपती ने समाज को 35 हजार दिए, भोज भी कराया:फिर भी नहीं अपनाया, इंटरकास्ट मैरिज के बाद सामाजिक बहिष्कार;SP से कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *