बाइक खड़ी करने के झगड़े में पति-पत्नी का मर्डर:स्केल से दरवाजा खोलकर घर घुसे, चेहरे पर रॉड मारा; सोने का हार चुराया, 3 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाइक खड़ी करने के विवाद में पड़ोसियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम सेंदुरस में 2 जून की रात आरोपी स्केल पट्टी की मदद से दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुसे और सो रहे दंपत्ति के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने मर्डर के बाद महिला के शव के गले से सोने का जेवर, नाक की फुल्ली और अलमारी में रखा कुछ सोना चुरा लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने साल 2024 में पुरानी रंजिश को लेकर भी एक दंपती की हत्या की थी। वो मामला अब तक नहीं सुलझा था। आरोपियों से चोरी का जेवर खरीदने वाले सराफा व्यापारी को भी अरेस्ट किया गया है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, सेंदुरस गांव में बुजुर्ग दंपती पुरुषोत्तम खुंटे और गुहरिन बाई खुंटे खेती-किसानी का काम करते थे। उनके बच्चे बाहर रहते थे। 2 जून की रात दोनों अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें मार डाला था। घटना के बाद मृतक महिला के गले से सोने के जेवर, अलमारी से नकदी और मोबाइल फोन गायब मिले थे। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फोन का लोकेशन ट्रेस करने पर खरसिया थाना क्षेत्र के पलगड़ा के आसपास मिला। ढाबे से 1 आरोपी पकड़ाया वहां जायसवाल ढाबे से देवकुमार यादव (33) को हिरासत में लिया गया, उसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव (40) के साथ मिलकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। दोनों पंडरीपानी के रहने वाले हैं। बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले मृतक पुरुषोत्तम खुंटे से बाइक खड़ी करने को लेकर उनका विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने हत्या की प्लानिंग की थी। जेवर खरीदने वाला सराफा व्यापारी गिरफ्तार जांच में पता चला कि आरोपी रूपचरण ने लूटे गए सोने के आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू (50) को 84 हजार में बेच दिए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू के घर से जेवर बरामद कर उसे भी चोरी और लूट की संपत्ति खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सोना, मोबाइल और बाइक बरामद पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लगभग 9 ग्राम सोने के जेवर, 5 ग्राम गला हुआ सोना और 77 हजार कैश, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ मालखरौदा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8) और 103(1) के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों में ये शामिल दोनों आरोपी पहले भी कर चुके हैं हत्या पूछताछ के दौरान एक और खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मालखरौदा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड को भी अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, उस मामले में मृतक मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश में की थी हत्या आरोपी रूपचरण यादव ने बताया कि बुधवारा बाई गबेल से उसका पुराना विवाद था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी देवकुमार यादव के साथ मिलकर घर में घुसकर लकड़ी से दोनों की हत्या की और अलमारी में रखे आभूषण लूट लिए थे। यह मामला अपराध क्रमांक 247/2024, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज था। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सक्ती में बुजुर्ग दंपती की सिर कुचलकर हत्या: घर में दोनों अकेले रहते थे, डॉग स्क्वायड और FSL टीम जांच में जुटी छत्तीसगढ़ के सक्ती में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की सिर कुचलकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मणिपुर के कांगपोकपी में 6 शव मिले:नगा समुदाय से जुड़े होने की आशंका; 27 दिन पहले उग्रवादियों ने बंधक बनाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *