बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत- न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार डील होगी 27 अप्रैल को न्यूजीलैंड और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर साइन करेंगे। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम की बैठक में इस डील पर साइन होंगे। 2. पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम जाएंगे 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौर में वे चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। निधन (DEATH) 3. सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन 26 अप्रैल को सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु को भारतीय पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया में पहुंचाया था। 4.अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन बने 25 अप्रैल को नीति आयोग के नए वाइस- चेयरमैन अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। 24 अप्रैल को अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। 5. नीतू समरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की CEO बनीं 25 अप्रैल को नीतू समरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अपॉइंट हुईं। आज का इतिहास ———– ये खबर भी पढ़ें.. कुकिंग ऑयल, कचरे से बनेगा हवाई जहाज का फ्यूल:असम के डॉ अतनु को मिला ‘ऑस्‍कर्स ऑफ साइंस’; 25 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

More From Author

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS और रिलायंस टॉप लूजर रही

यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल स्टाफ की मौत, देहरादून में स्कूल बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *