छत्तीसगढ़ के बस्तर में दो मुठभेड़ में फोर्स ने 24 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर में 20 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। ऑटोमैटिक हथियार सहित सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर भी मुठभेड़ चल रही है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं। जवानों ने एंड्री इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेरा
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 31 नक्सली मारे थे
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1 महीने पहले 9 फरवरी को 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान भी शहीद हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 11 बड़े एनकाउंटर में जिसमें 8 से ज्यादा नक्सली मारे गए —————————————- नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर मुठभेड़..27 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:14 की डेडबॉडी रिकवर, इनमें 1 करोड़ के इनामी समेत कई कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 माह पहले हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया था। 14 के शव और हथियार भी बरामद किए गए थे। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति समेत कई कमांडर भी मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए:बीजापुर में जवानों ने बड़े नक्सलियों को घेरा; एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर दो महीने पहले ही बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे। सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा था। पढ़ें पूरी खबर
