बस्तर के युवाओं के लिए मौका:ITI जगदलपुर में फिर शुरू हुए आवेदन, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म, 25 को मेरिट लिस्ट

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जगदलपुर ने सत्र 2026-27 और 2026-28 के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं या प्रदेश के किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) से किया जा सकता है। इन ट्रेडों में मिलेगा प्रवेश इस चरण में विभिन्न अवधि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इनमें छमाही कोर्स डीसीएम, एक वर्षीय कोर्स कोपा, स्टेनो हिंदी और वेल्डर तथा द्विवर्षीय कोर्स विद्युतकार (इलेक्ट्रिशियन), फिटर और एमएमव्ही शामिल हैं। 25 जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई को एनआईसी की तरफ से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर प्रवेश की आगे की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

More From Author

लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन:2200 करोड़ के बकाया भुगतान समेत 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन

फर्जी तरीके से बेची 10 डिसमिल जमीन, नहीं दिया पैसा:महिला के नाम पर कराई थी रजिस्ट्री, सरगुजा में 3 युवकों पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *