बलरामपुर- चलती ट्रैक्टर में घुसी बाइक, 4 मजदूरों की मौत:सड़क पर तड़पते रहे, ईंट से लदी ट्रॉली छोड़, गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसे में 4 युवकों की जान चली गई। घटना ग्राम पीपरपान की है। रविवार शाम 1 ही बाइक पर सवार होकर चारों डिंडो बाजार से लौट रहे थे, तभी ईंट से लदे ट्रैक्टर ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें रौंद दिया। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। मृतकों में सभी चचेरे भाई है, एक ही घर के हैं। वे मजदूरी करते थे। मृतकों में ये शामिल ट्रैक्टर का इंजन अलग कर भागा ड्राइवर जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे सुन्दरपुर मोड़ से आगे सनावल रोड पर हादसा हुआ। ग्राम पीपरपान के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक युवकों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव ने हादसे के बाद घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। बाद में उसने घायलों को वाहन से निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर का इंजन अलग कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद न एम्बुलेंस को सूचना दी गई, न घायलों के इलाज के लिए कोई मदद की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले चारों की मौत स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो युवकों की जान बच सकती थी। ट्रैक्टर छिपाने का भी आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि, अशोक यादव ट्रैक्टर का इंजन छिपाने के लिए ग्राम बगरा स्थित अपने ससुराल ले गया। वहीं रामनारायण यादव पर दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को छिपाने और साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जल्द बरामद करने की मांग की है। साथ ही चालक प्रेमचंद यादव, रामनारायण यादव और अशोक यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। पीएम के लिए भेजा शव सनवाल थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर शव के पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर नगर भेजा गया है। मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

विवाद के बीच बैज ने सिंहदेव के पैर छुए, VIDEO:भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता: PCC चीफ की जिम्मेदारी देना हाईकमान का फैसला

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 76,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी, 24,000 पर पहुंचा; रियल्टी शेयरों में खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *