वर्ल्ड फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने भारत के दौरे के दौरान अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ़ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र वनतारा का भी दौरा किया। इसकी तस्वीरें बुधवार रात जारी की गईं। यहां मेसी ने अनंत और राधिका के साथ आरती की, भगवान की मूर्ति के सामने माथा टेका। मेसी ने एलिफेंट केयर सेंटर में दो साल पहले बचाई गई बीमार हाथी प्रतिमा के बच्चे मणिकलाल के साथ फुटबॉल भी खेला। इस मौके पर अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के शावक का नाम लियोनेल भी रखा। उनके साथ उनके क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल भी मौजूद थे। 8 तस्वीरों में देखें मेसी का दौरा… क्या है वंतारा? वंतारा का यह केंद्र अनंत अंबानी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति पहल का हिस्सा है। यहां विभिन्न महाद्वीपों से बचाए गए जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है। शेर के बच्चे का नाम लियोनल रखा, हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेली मेसी के साथ अनंत और राधिका अंबानी ने एक शेर के बच्चे का नाम लियोनेल रखा। मेसी ने एक बचाए गए हाथी के बच्चे मानिकलाल के साथ फुटबॉल खेली। यह बच्चा अपनी मां प्रतिमा के साथ कुछ साल पहले श्रम उद्योग से बचाया गया था। —————— ये खबर भी पढ़ें… मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं: 14 दिन की कस्टडी में भेजा; जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पूरी खबर पढ़ें…
