पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार:परिजनों और नगरवासियों ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला

पेंड्रा में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस लगातार जांच और आरोपियों की तलाश का दावा कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से परिजनों और नगरवासियों का गुस्सा बढ़ रहा है। मृतक व्यापारी के परिजन न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के विरोध में बीते दिन जिला बंद रखा गया था। आज परिजनों और नगरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी पीड़ा और नाराजगी व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि अगर बाजार में व्यापारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। व्यापारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी व्यापारी संगठनों में भी इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पूरे पेंड्रा नगर में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। सभी की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

More From Author

NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा:फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई; राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला

IPL 2026 में देसी Vs विदेशी खिलाड़ी:भारतीय बल्लेबाज स्ट्राइक रेट में आगे निकले, गेंदबाजी में अब भी विदेशी ज्यादा असरदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *