पूर्वमंत्री ने आबकारी अफसर को बेवकूफ कहा, VIDEO:बोले- विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं; गांव में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध पर बैठे ग्रामीणों के सामने ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर ही खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि बरबसपुर में कोई दारू की दुकान नहीं खुलेगी। उन्होंने कहा ‘बेवजह चर्चा कर रहा हूं, बेवकूफ यहां गांव की महिलाएं रात-दिन भूखी-प्यासी बैठी हुई हैं। कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं। अगर दुकान खोलने की कोशिश की तो सोच लेना क्या अंजाम होगा।’ ऐसा कहते हुए वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अभी तक दुकान खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ था, आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित जगह देखने गई थी। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला यह विवाद तब शुरू हुआ जब शुक्रवार (31 जुलाई) को बरबसपुर में शराब दुकान खोलने आबकरी विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रस्तावित दुकान के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम वापस लौट गई। दो दिन बाद रविवार (2 अगस्त) को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया। धरना स्थल पर जयसिंह अग्रवाल ने चेतावनी दी कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने धरने के दौरान ग्रामीणों के सामने ही आबकारी अधिकारी राकेश राठौर से फोन पर बात की और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं के खिलाफ कोई फैसला बर्दाश्त नहीं होगा। जानिए पूर्व मंत्री ने आबकारी अधिकारी को फोन पर क्या कहा आबकारी मंत्री पर भी बोला हमला इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री पर भी हमला बोला। जयसिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री अपने ढाई साल के कार्यकाल की कोई उपलब्धि नहीं गिना सकते, और प्रदेश में अवैध शराब और ओवररेट पर बिक्री लगातार जारी है, जिस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। धरने में शामिल मकान मालिक ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपना भवन शराब दुकान के लिए नहीं देगा। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में अंत तक उनके साथ रहेंगे। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने किया समर्थन विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर भी शामिल हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रामपुर में शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध, महिलाएं सड़क पर: पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भी किया समर्थन, आबकारी टीम वापस लौटी कोरबा के रामपुर में देसी शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की आबकारी विभाग की तैयारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 78,895 पर खुला:निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, यह 24,576 पर कारोबार कर रहा

दो दिन बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर ब्रिज टूटा, बस फंसी; अब भी सामान्य ये 5% कम बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *