पुलिस-नक्सली मुठभेड़…3-4 नक्सली मारे जाने की खबर:बीजापुर में 3 जिले के करीब 1500 जवानों ने घेरा; IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर, DRG सुकमा, DRG दंतेवाड़ा, कोबरा के अलग-अलग बटालियन और CRPF के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं। वहीं बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए हैं। IED की चपेट में आए जवान गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों ने इलाके में पहले से ही IED लगा रखी थी। इसी दौरान जवानों के पैर का दबाव IED पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैर में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। 12 जनवरी को 5 नक्सली मारे गए इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली। जवानों ने राइफल और BGL बरामद किया बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों की टाइमलाइन …………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़…3 नक्सली ढेर: DRG, STF और कोबरा की टीम ने माओवादियों को घेरा; सर्चिंग ऑपरेशन जारी छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में 9 जनवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6,806 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 7.6% बढ़कर ₹41,764 करोड़ रहा; एक साल में 17.98% चढ़ा कंपनी का शेयर

कोहली के रणजी खेलने पर सस्पेंस:संभावितों में नाम शामिल, पर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे दिल्ली के अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *