पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप:पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूरी पर पार्किंग एरिया में वारदात; CCTV से आरोपी की पहचान

महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड में खड़ी बस में मंगलवार सुबह 26 साल की महिला से रेप किया गया। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। CCTV की मरद से आरोपी को पहचान लिया गया है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। महिला घरों में काम करती थी। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया। महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा तो आरोपी उसे बस में ले गया। बस एक तरफ खड़ी थी, उसमें रोशनी नहीं थी। महिला ने कहा कि उसने झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं, तो उसने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में दाखिल हुई, तो उसने दरवाजा बंद किया और रेप किया। उसने अपनी साथी को घटना की जानकारी दी। दोनों ने जाकर पुलिस से शिकायत की। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… रेप की घटना पर किसने क्या कहा? डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, परेशान करने वाली और गुस्सा दिलाने वाली घटना हुई है। इस घटना ने सिख झुका दिया है। आरोपी का अपराध माफ करने वाला नहीं है। इसके लिए फांसी के अलावा कोई सजा नहीं हो सकती है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा- राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की कीमत पर ‘मुफ्त’ सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। सुप्रिया सुले ने कहा- पुलिस को नियमित रूप से गश्त करनी चाहिए। ये घटना से नजर आता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध को रोकने में विफल रहा है। …………………………..
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… प्रेमिका और परिवार के 4 लोगों की हत्या, मां गंभीर: आरोपी ने हथौड़े-चाकू से मारा, जहर खाकर थाने में सरेंडर; केरल की घटना केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडू में सोमवार शाम 23 साल के युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू-हथौड़ा से बेरहमी से हत्या की। इसके बाद आरोपी ने मां पर हमला कर उन्हें भी मारने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं:सुप्रीम कोर्ट में कहा- 6 साल की पाबंदी काफी; इसे तय करना भी संसद का अधिकार

कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में मौत:शव को लाने के लिए फ्रांस एंबेसी को भेजी ईमेल; सांसद नवीन जिंदल से मिले परिवार वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *