पिता को कुल्हाड़ी से मारकर पानी टंकी में डाला शव:फिर बिरयानी-खाकर सो गया बेटा, शराब के नशे में था, बोला- “बाय मिस्टेक” हो गया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद शव को पानी के टंकी में डाल दिया। 2 मार्च की रात मर्डर करने के बाद आरोपी दुकान पर जाकर बिरयानी खाया और घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया। पड़ोसियों को भनक लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कहा कि, गुस्से में ‘बाय मिस्टेक’ हो गया। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने शराब पीने का विरोध किया था। गुस्से में आकर बेटे ने वारदात की। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… शराब पीने का विरोध करने पर भड़का था जानकारी के मुताबिक, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (50) अलग मकान में रहता था। उसके घर के पास ही किराए के मकान में उसका छोटा बेटा प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (25) रहता था। सोमवार (2 मार्च) रात प्रभात केरकेट्टा पिता के घर गया था। करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता पारस केरकेट्टा ने उसे डांटते हुए नाराजगी जताई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। भड़के प्रभात ने घर में रखी टांगी निकाल ली और पिता के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस की मौके पर ही मौत हो गई। शव टंकी में डाला, बिरयानी खाकर सो गया पिता की मौत के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो पास की एक दुकान पर गया। बिरयानी खाया और वापस घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने विवाद होते देखा था। इसलिए पारस केरकेट्टा की हत्या की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रभात केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस से कहा कि यह घटना गुस्से में “बाय मिस्टेक” हो गया। पुलिस ने निकलवाया शव घटना के अगले दिन मंगलवार (3 मार्च) सुबह मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर शव को पानी टंकी से बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पारस केरेकेट्टा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि, शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पत्नी से अफेयर के शक में पिता को मार-डाला:रायपुर में पीठ-पसली पर किया चाकू से वार; घर खर्च को लेकर भी होता था विवाद रायपुर में बेटे ने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बेटे को शक था कि उसकी पत्नी और पिता का अवैध संबंध है। इसके अलावा पिता के साथ उसका घर के खर्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुस्से में बेटे ने चाकू से पिता के पीठ और पसली पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया:सालों तक नजर रखी, ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई, 40 अफसर भी मारे गए

इजराइल-ईरान-जंग के बीच भारत के पास 25-दिन का तेल बचा:सरकार नए सप्लायर्स की तलाश में; फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *