पत्नी को करंट लगाकर मार-डाला, फिर डांस करता रहा पति:भाई बोला- बच्चा नहीं होने पर परेशान करता था, दूसरी लड़की से अफेयर था

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक विवाहित महिला (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बच्चे नहीं होने पर पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था। उसका किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी था। इसलिए उसने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के हाथ में जलने के निशान मिले हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि महिला की मौत के बाद पति कमरे में म्यूजिक पर डांस कर रहा था। भाई ने बहन की मौत मामले में न्याय की मांग की है और कहा, जिस तरह उसकी बहन को करंट लगाकर मारा है, उसे भी करंट लगाकर मारा जाए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली महिला की शादी साल 2020 में लैंगा के संतलाल (26) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के भाई राजेंद्र प्रसाद और परिवार वालों का कहना है कि शादी के दो साल बाद जब उनके बच्चे नहीं हुए, तो पति उसे परेशान करने लगा। भाई ने यह भी बताया कि पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था। दामाद वॉट्सऐप पर दूसरी लड़की की फोटो डीपी में लगाता था। इस मामले को लेकर दो बार समाज की बैठक भी हुई थी, जिसमें पत्नी को अच्छे से रखने के लिए उसे समझाया गया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद भी संतलाल अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा। बताया जा रहा है कि सामाजिक बैठक में भी संतलाल ने कहा था कि वह पत्नी को जान से मार देगा। घरवालों का आरोप- पति ने की करंट से हत्या मृतका के भाई का कहना है कि 17 मई की रात उनकी बहन की घर के अंदर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया है कि संतलाल ने बिस्तर में करंट लगाकर उसकी हत्या की है। हाथों में दो जगह जलने के निशान मिले हैं। दूसरी लड़की को घर लाना चाहता था, इस वजह से उसने बहन को मार दिया। घरवालों ने यह भी बताया कि महिला की मौत के बाद संतलाल घर में तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था और डांस कर रहा था। वहीं, घटना की जानकारी मायके पक्ष को काफी देर बाद दी गई। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। ………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती: अंबिकापुर में बेसुध होते तक पीटा, मां-गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; पति अरेस्ट छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पति ने 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती (औजार) डाल दिया। घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा। बताया कि हादसे में पत्नी घायल हो गई। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा होगी:विजय कैबिनेट में आज दो मंत्री शपथ लेंगे; VCK-IUML को भी जगह मिल सकती है

बंगाल- फालता के 285 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:हर बूथ पर दोगुने जवान तैनात; TMC उम्मीदवार पीछे हटा, 24 मई को रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *