बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में अपनी प्रभावशाली सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई। भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो, सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। जानिए भाजपा अध्यक्ष कैसे चुना जाता है और उसके काम ……………….. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. शिवराज-खट्टर समेत 6 चेहरे भाजपा अध्यक्ष की रेस में: संगठनात्मक अनुभव के साथ जातीय-क्षेत्रीय समीकरण देखे जा रहे; केंद्रीय चुनाव समिति का गठन जल्द भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। भाजपा नए अध्यक्ष के लिए 6 नामों पर विचार कर रही है, इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। वहीं, भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी रेस में बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… क्या चौथी बार यूपी से होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष: पिछड़ा वर्ग से केशव और ब्राह्मण चेहरा डॉ. दिनेश शर्मा दावेदार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यूपी से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। दिल्ली में इस पर मंथन चल रहा है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इन दोनों नेताओं में से किसी की ताजपोशी होती है, तो वह यूपी से भाजपा के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
