छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बुजुर्ग दंपती की घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। दंपती के शव घर के 2 अलग-अलग कमरों में लटके मिले हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था। बेटा संतु राम साहू (47) और बहू बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस FSL टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला है कि पति किडनी की बीमारी से पीड़ित था, जबकि पत्नी सायटिका (कमर और पैर के दर्द) की समस्या से परेशान थी। फिलहाल, घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेतरा गांव की है। एक दिन पहले ही दुर्ग जिले के वैशाली नगर इलाके में भी पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले कमरे में पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बिरेतरा गांव में नंदकुमार साहू (70) पत्नी सुशीला बाई साहू (65) और बेटे-बहू के साथ रहते थे। बेटे-बहू रविवार की शाम किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। सोमवार को गांव की एक महिला किसी काम से बुजुर्ग दंपती के घर पहुंची। वहां उसने देखा कि घर के 2 अलग-अलग कमरों में नंदकुमार और सुशीला की लाश फंदे पर लटके हुए थे। उसने बताया कि पति नंदकुमार साहू का शव हॉल में पड़ा था, जबकि पत्नी सुशीला बाई साहू का शव एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक दिन पहले भिलाई में पती-पत्नी ने किया था सुसाइड भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में जी वेंकटरमण मूर्ति (55) अपनी पत्नी जी विद्यावती (52) के साथ रहते थे। उनका एक लड़का भी है, जो ओडिशा में काम करता है। जी वेंकटरमण ऑटो चलाता था। रविवार (14 जून) सुबह करीब 9 बजे वेंकटरमण मूर्ति की मां घर पहुंचीं। उन्होंने सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव देखा। इसके बाद अंदर के कमरे में बेटे वेंकटरमण मूर्ति का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे मदन राव को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मदन राव ने इसकी सूचना वैशाली नगर थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दुर्ग में 3 सुसाइड केस, घर में मृत मिले पति-पत्नी:गले में फंदे के निशान, हैदराबाद जाने निकला युवक पेड़ पर लटका मिला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई के वैशाली नगर इलाके की है, जहां पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पहले कमरे में पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दूसरा मामला धमधा क्षेत्र का है। यहां 23 साल के एक बेरोजगार युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक घर से बैग लेकर निकला और घरवालों से हैदराबाद जाने की बात कही। लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पढ़ें पूरी खबर…
