धनखड़ बोले- CBI डायरेक्टर के चयन में CJI क्यों:जब नियम बना था, तब सिस्टम ने घुटने टेके; अब वक्त है इसे बदलने का

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि CBI डायरेक्टर या अन्य बड़े अधिकारियों (चीफ इलेक्शन कमिश्नर) के सिलेक्शन पैनल में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया कैसे हिस्सा ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति शुक्रवार को भोपाल में नेशनल ज्यूडिकल एकेडमी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- न्यायिक सक्रियता और अतिक्रमण के बीच की रेखा पतली है, लेकिन लोकतंत्र पर इसका प्रभाव मोटा है। यह बात हैरान करती है कि हमारे जैसे देश या किसी भी लोकतंत्र में, भारत के मुख्य न्यायाधीश CBI डायरेक्टर के चयन में कैसे भाग ले सकते हैं। क्या इसके लिए कोई कानूनी तर्क हो सकता है? CBI डायरेक्टर को चुनने की क्या प्रक्रिया है
CBI डायरेक्टर की नियुक्ति दिल्ली स्पेशल पुलिस स्टेब्लिशमेंट एक्ट, 1946 के आर्टिकल 4ए के तहत की जाती है। डायरेक्टर का सलेक्शन तीन सदस्यीय कमेटी करती है। इसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शामिल होते हैं। CBI डायरेक्टर और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का प्रोसेस एक जैसा
CBI डायरेक्टर के सलेक्शन का प्रोसेस चुनाव आयुक्त की नियुक्ति जैसा ही है। मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए भी प्रधानमंत्री, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय कमेटी होती है। हालांकि चीफ इलेक्शन कमिश्नर के सलेक्शन का प्रोसेस विवादों में है। CJI को पैनल से बाहर रखने पर विवाद, 3 पॉइंट में समझें… मामला सुप्रीम कोर्ट में, 19 फरवरी को सुनवाई होगी
नए कानून पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई थी इस कानून पर विपक्षी दलों का कहना था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के आदेश के खिलाफ बिल लाकर उसे कमजोर कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। EC की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट CEC और EC की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ था। तब वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच के सामने मामला उठाया गया था। ये खबर भी पढ़ें… नए CEC के सिलेक्शन पर 17 फरवरी को बैठक: राहुल शामिल होंगे; 18 फरवरी को रिटायर होंगे राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए CEC के सिलेक्शन को लेकर 17 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। मीटिंग में पीएम मोदी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कमेटी की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति अगले CEC की नियुक्ति करेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 5:मोटिवेशनल स्पीकर सदगुरु ‘दिमाग के चमत्‍कार’ पर बात करेंगे; बच्‍चों को सिखाएंगे लीडरशिप के स्किल्‍स

इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी:सोना ₹1299 बढ़कर ₹85998 पर पहुंचा, चांदी ₹2562 महंगी होकर ₹97953 प्रति किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *